Family Relationship Sutra — रिश्तों को समझने की सीख
by Vikas Jain
रिश्ते हमारी ज़िंदगी की सबसे बड़ी दौलत हैं, फिर भी हम इन्हें कभी “सीखते” नहीं — बस निभाते चले जाते हैं। इस लेख में मैं 7 ऐसे Sutra शेयर कर रहा हूँ जो मुझे खुद के अनुभव, पढ़ाई और workshops से मिले हैं। इन्हें पढ़िए, याद रखिए, और अपनी ज़िंदगी में उतारिए।
1. रिश्ता भी एक विषय है — “Gyaan Hi Samadhan Hai” – Relationship Management is a Skill
रिश्ते को भी वैसे ही देखो जैसे corporate में हम “Maths” या कोई subject सीखते हैं। सवाल पूछो अपने आप से — रिश्तों में मेरी समझ और skill 1 से 100 के scale पर कहाँ है?
ज़्यादातर परेशानी रिश्ते की नहीं, हमारी कम स्किल की होती है। और जो सीखा जा सकता है, वो सुधारा भी जा सकता है।
सोचिए — कंपनियाँ अपनी टीम को “inter-personal skills” की ट्रेनिंग देती हैं। Managers को “conflict-management” सिखाया जाता है। फिर घर के सबसे ज़रूरी रिश्तों के लिए हम कोई ट्रेनिंग क्यों नहीं लेते?
Relationship Sutra: रिश्ता कोई किस्मत नहीं, एक सीखा जाने वाला हुनर है।
2. दूसरे का नज़रिया समझो — “Doosro Ka Nazariya Samjho”
एक कपड़े का रंग दिखाओ और पूछो — “ये कौन सा रंग है?” हर इंसान Apne Nazariye, अपने अनुभव से रंग देखता है।
रिश्तों में भी सामने वाला अपनी “Nazariye” से हालात देख रहा है — सही-गलत से पहले, नज़रिया समझना ज़रूरी है।
Relationship Sutra: नज़रिया बदलो, नज़ारे बदल जाएँगे।
3. हमारे ज़माने में तो… — “Har Peedhi Alag Hai “
Baby Boomers, Gen X, Millennials, Gen Z — हर generation के traits, values, और communication style अलग हैं। बीच की generation अक्सर “Sandwich Generation” बन जाती है — ऊपर माता-पिता की ज़िम्मेदारी, नीचे बच्चों की।
जब हम बार-बार कहते हैं “हमारे ज़माने में तो ऐसा होता था,” तो असल में हम आज के बच्चों को कल के rules से measure कर रहे होते हैं। हर पीढ़ी अपने-अपने समय में सही थी — बस समय अलग था।
इस दबाव को समझना और नाम देना ज़रूरी है, ताकि guilt की जगह clarity आए।
Relationship Sutra: हर पीढ़ी को अपना रास्ता खुद खोजने दो।
4. पति-पत्नी और ससुराल का रिश्ता — “Mangal-Shukra Sutra”
जब मैंने “Men are from Mars, Women are from Venus” किताब पहली बार पढ़ी, एक situation ने मेरी सोच बदल दी। मैंने सोचा 99% पुरुष ऐसे ही सोचते हैं — पर क्या महिलाएं भी वैसे ही सोचती हैं? जवाब है — नहीं।
सबसे बड़ा फर्क: stress को handle करने का तरीका। कोई बात करके हल्का होता है, कोई चुप रहकर, अकेले सोचकर हल्का होता है। दोनों गलत नहीं — बस अलग हैं।
ससुराल के रिश्ते — तेल वाली सोच – Khoon Ka Rishta – Machine mei Tel ke tarah kaam karta hai
खून के रिश्तों पर बहुत ज़्यादा logic मत लगाओ कि “ऐसा होना चाहिए, वैसा नहीं होना चाहिए।”
खून का रिश्ता मशीन के पुर्ज़ों जैसा है, और भावनात्मक जुड़ाव उसमें डाला गया तेल है। पुर्ज़े वही रहते हैं, पर तेल ही तय करता है कि मशीन कितनी smoothly चलेगी।
लड़की का अपने मायके से एक अलग तरह का लगाव होगा, लड़के का अपने घर से एक अलग तरह का। कोई सही-गलत नहीं है — बस अलग-अलग जुड़ाव है। हमारा काम ये तय करना नहीं कि “क्या होना चाहिए,” बल्कि ये समझना है कि किसमें रिश्ता असल में चलता है।
Relationship Sutra: पुर्ज़े मत बदलो, तेल डालो।
5. खुद को संभालना — “Problems are Part of Living, Smiling through them is Art of Living”
रिश्ते तभी अच्छे रहते हैं जब हम खुद संतुलित हों। ERT, EFT (tapping), meditation, और अपने passion को pursue करना — ये सब सिर्फ luxury नहीं, ज़रूरत है।
कई बार हम sacrifice को ही प्यार समझ लेते हैं — पर लगातार खुद को नज़रअंदाज़ करना, रिश्ते को भी कमज़ोर करता है।
एक सीधा सवाल खुद से पूछिए: “हफ्ते में सिर्फ 1 घंटा अपने लिए निकाल सकते हो?” ज़्यादातर लोग कहेंगे — “नहीं, possible नहीं।” यही असली समस्या है।
Relationship Sutra: खुद को जियो, तभी दूसरों को पूरा दे पाओगे।
6. पैसा सब कुछ नहीं, पर सब कुछ को छूता है — “Dhan Sutra” – Money is not everything but impact everything
इंसान उसकी बात समझता है, जिसे वो कुछ समझता है।
पैसा रिश्तों की जगह नहीं ले सकता, लेकिन पैसे की कमी या अनियोजित पैसा — हर रिश्ते को हिला देता है। इसलिए ज़रूरी है:
Previous generation – earned in thousands and bank account having lacs. Current generation – earn in lacs and bank account not having thousands.
Family में financial planning — साथ बैठकर पैसों की बात खुलकर करना
Will बनाना — ये सिर्फ बुज़ुर्गों के लिए नहीं, हर ज़िम्मेदार इंसान के लिए ज़रूरी कदम है, ताकि बाद में परिवार में confusion या झगड़ा न हो
Insaan Uski Baat Samjhta hai jaise wo kuchh Samajhta hai (original quote by Vikas Jain)
आखिरी बात
रिश्तों में हम अक्सर दूसरे इंसान को बदलने की कोशिश में उलझे रहते हैं। पर याद रखिए —
“Safety pin ढूंढना, इंसान को बदलने से कहीं आसान है।”(original quote by Vikas Jain)
यानी समस्या को solve करने के आसान रास्ते खोजो — इंसान को बदलने की ज़िद मत करो। खुद को समझो, दूसरे को समझो, और रिश्ते को एक सीखी जाने वाली कला की तरह अपनाओ।
This website uses cookies and asks your personal data to enhance your browsing experience. We are committed to protecting your privacy and ensuring your data is handled in compliance with the General Data Protection Regulation (GDPR).